रोहतक। ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को होने वाली जनसभा के लिए रविवार को अभय चौटाला ने किलोई, खरावड़, सुनारिया, डेयरी मोहल्ला व रैनकपुरा में समर्थकों को संबोधित किया। चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने रोहतक के लोगों के बीच रहकर साफ-सुथरी राजनीति की। रोहतक की जनता हकीकत जानती है।
रविवार सुबह अभय चौटाला किलोई गांव में पहुंचे। उन्होंने यहां की गलियों में पानी भरा देकर डीसी को फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद खरावड़ व सुनारिया गांव में पहुंचे। जहां ग्रामीणों को बताया कि कांग्रेस भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। खरावड़ में जिला पार्षद धीरज मलिक समर्थकों सहित इनेलो में शामिल हो गए।
इसके बाद डेयरी मोहल्ला व रैनकपुरा में जनसभा की। उधर, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के गांव घुसकानी में सोमवार को अभय चौटाला की जनसभा है।