फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Rahim: राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर; मिली 21 दिन की फरलो; यूपी के बरनावा आश्रम में होगा ठिकाना

Tue, 13 Aug 2024 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो दी है। राम रहीम 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ गया है। 
विज्ञापन
Gurumeet ram rahim - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाबा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। प्रदेश सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो दिया है। मंगलवार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


एक गाड़ी में हनीप्रीत के अलावा ड्राइवर राजा और सीपी अरोड़ा, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर प्रीतम, एडवोकेट हर्ष अरोड़ा और डॉक्टर पीआर नैन थे। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से यूपी ले जाया गया है। 



गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है। पिछली बार 19 जनवरी को सरकार ने रामरहीम को 50 दिन की पैरोल दी थी, जो यूपी के बरनावा आश्रम में व्यतीत की गई।
विज्ञापन


इसके बाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला दिया था कि रामरहीम को पैरोल या फरलो हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर न दी जाए। राम रहीम की तरफ से हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर पैरोल या फरलो पर रोक हटाने की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि प्रदेश सरकार रामरहीम की पैरोल या फरलो देने का फैसला खुद ले। इसके बाद रामरहीम ने 21 दिन की फरलो की अर्जी दाखिल की थी। सरकार ने अर्जी स्वीकार कर ली और सोमवार को फरलो मंजूर कर ली। 

प्रशासन ने जेल परिवार के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर हनीप्रीत अपनी टीम के साथ रामरहीम को लेने जेल परिसर पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद 6 बजकर 46 मिनट पर रामरहीम को लेकर काफिला यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। रामरहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। आठवीं बार फरलो मिली है। 
 
विज्ञापन

कब-कब जेल से बाहर आया गुरमीत
20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें