फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख राम रहीम: पुलिस सुरक्षा में सुनरिया जेल लाया गया, दिल्ली चुनाव से पहले मिली थी 30 दिन की पैरोल

Fri, 28 Feb 2025 03:31 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

डेरा प्रमुख की पैरोल और जेल वापसी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की 20 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। गुरमीत सिंह दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव से पहले मिली थी 30 दिन की पैरोल
गुरमीत राम रहीम को दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी। इसमें से 10 दिन उसने सिरसा आश्रम और 20 दिन बरनावा आश्रम में बिताए। 8 फरवरी 2025 को वह बरनावा आश्रम पहुंचा, जहां उसने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समय बिताया।
पैरोल पर कई बार बाहर आ चुका है डेरा प्रमुख

डेरा प्रमुख इससे पहले भी कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है

  • 17 जून 2022 - 30 दिन
  • 15 अक्टूबर 2022 - 40 दिन
  • 21 जनवरी 2023 - 40 दिन
  • 20 जुलाई 2023 - 30 दिन
  • 21 नवंबर 2023 - 21 दिन
  • 19 जनवरी 2024 - 50 दिन
  • 13 अगस्त 2024 - 21 दिन
  • 2 अक्टूबर 2024 - 20 दिन
  • 8 फरवरी 2025 - 20 दिन

भारी पुलिस सुरक्षा में सुनारिया जेल के लिए रवाना

विज्ञापन

डेरा प्रमुख की पैरोल समाप्त होने पर बरनावा आश्रम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर बिनौली आश्रम पहुंचे और करीब 3:17 बजे चार सफेद रंग की लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ डेरा प्रमुख को मेरठ होते हुए सुनरिया जेल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें