शव की पहचान में मदद के लिए पुलिस ने कुछ अहम सुराग साझा किए हैं। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ‘विजय’ नाम हिंदी और अंग्रेजी में गुदा हुआ है, साथ ही ओम का टैटू भी बना हुआ है।
रोहतक पीजीआईएमएस के सी ब्लॉक में वीरवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पीजीआईएमएस महेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है और उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
शव की पहचान में मदद के लिए पुलिस ने कुछ अहम सुराग साझा किए हैं। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ‘विजय’ नाम हिंदी और अंग्रेजी में गुदा हुआ है, साथ ही ओम का टैटू भी बना हुआ है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है और आम जनता से भी मदद की अपील की है।