रोहतक। उपायुक्त कार्यालय को उर्दू पर अच्छी पकड़ रखने वाले योग्य व्यक्ति की आवश्यकता है। जो उर्दू के रिकॉर्ड की नकल तैयार कर सकें। इसके लिए प्रति नकल 50 रुपये मानदेय के रूप में डीआईटीएस के माध्यम से दिए जाएंगे।
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि बहुत सा ऐसा पुराना रिकॉर्ड है जो उर्दू भाषा में है, जिसको पढ़ने वाले की आवश्यकता है ताकि आसानी से नकल तैयार कराई जा सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए उर्दू को जानने वाले इच्छुक व्यक्ति 6 दिसंबर सायं 4 बजे तक अपने आधार कार्ड, परिवार पहचान व शैक्षणिक योग्यता आदि जरूरी दस्तावेजों के साथ लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर 101 में अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाला व्यक्ति हरियाणा का स्थाई निवासी हो और उसकी आयु 18 वर्ष से कम न हो। आवेदक के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक उर्दू के विषय सहित की हुई हो या इसके समकक्ष उर्दू में डिप्लोमा हो।