फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंथा, भैणी सुरजन व निडाना में मिले डेंगू के मरीज

विज्ञापन
गमले में लारवा दिखाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कोरोना के साथ डेंगू का प्रकोप भी बना हुआ है। जिले में सोमवार को डेंगू के तीन केस सामने आए हैं। इनमें करौंथा, भैणी सुरजन व निडाना शामिल हैं। विभाग को 20 घरों में लार्वा मिला है। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि सोमवार को जिले में तीन नए केसों के साथ डेंगू का आंकड़ा 448 तक पहुंच गया है। ये तीनों केस गांवों से हैं। यहां फॉगिंग कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान जारी है। लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत विभाग की टीमों ने प्रताप मोहल्ला, छोटूराम नगर, सैनिक कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, कमला नगर, सुभाष नगर, न्यू उद्योग विहार व सेक्टर एक हाउसिंग बोर्ड में 3541 जलस्रोत जांचे। इनमें से 20 जगह मच्छर का लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा टीम ने कलानौर व काहनौर इलाके में दौरा किया। यहां लहाली, निगाना, पटवापुर व पिलाना के स्वास्थ्य केंद्र में मच्छरों की ब्रीड पहचाने के लिए मच्छर पकड़े गए। बनयानी में सुपरवाइजर वीरपाल नरवाल ने लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली के जरिये महिलाओं ने ग्रामीणों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें