फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 जगह मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले को शून्य मलेरिया केस बनाने व मच्छर जनित रोगों से बचाव को लकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसी कड़ी में लार्वा विरोधी गतिविधियां चला कर लोगों को जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग की टीमों ने वीरवार को विभिन्न शहरी इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 71 जगह पर डेंगू का लार्वा मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के निर्देश पर जिले में लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई गई जा रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में टीमों ने अभियान के तहत जल स्त्रोत जांचे। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रेरित करते हुए 71 जगहों पर लार्वा पाया। विभाग के कर्मचारियों ने इन लोगों नोटिस जारी करने के साथ 72 घंटे में दोबारा लार्वा मिलने पर नगर निगम की ओर से चालान किए जाने की चेतावनी दी है।
वीरवार को विभाग की टीमों को पीर मोहल्ला में सात, रैंनकपुरा में पांच, सैनिक कॉलोनी छह, बाबरा मोहल्ला पांच, शास्त्री नगर 13, सेक्टर पार्ट-दो में दो, प्रताप नगर दो, श्रीनगर दो, चावला कॉलोनी सात, जनता कॉलोनी व हकीकत नगर 15 व अमृत कॉलोनी में सात जगह लार्वा मिला। महम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी की देखरेख व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुनील अहलावत की अगुवाई में लार्वा विरोधी गतिविधि चलाई जा रही है। अब तक महम में आठ नोटिस व एक चालान जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें