फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर पथराव मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय के गेट पर धरने के दौरान काग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्य सभा सांसद दीपें?
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों हुए पथराव मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने लघु सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर दोपहर दो बजे तक धरना भी दिया। यहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री काफिले के सड़क पर रुकने पर उभरे विवाद के बाद भाजपा समर्थकों ने शहर में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पत्थर भी फेंके। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत दी लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पत्थरबाजी करने वालों की तलाश तक नहीं की जा रही है। जबकि वीडियो में उनकी पहचान के सबूत स्पष्ट हैं। पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्हें सरकार के दबाव में संरक्षण दिया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार व पुलिस के लचर रवैये के चलते कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के दरवाजे पर दोपहर दो बजे तक धरना भी दिया। यहां कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद सभी ने विकास सदन के पास चौक पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्रा, सीताराम सचदेवा, चक्रवर्ती शर्मा, मोनू शर्मा, पंकज सचदेवा, रवीश ग्रेवाल उर्फ रोमी, संदीप हुड्डा, लवनीश हुड्डा, सौरभ बत्रा, विकास परमार, राम अवतार गहलावत, विनोद, अंकित सिंधु समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद ने की घटना की निंदा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा के लोगों की ओर से की गई पत्थरबाजी की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लट्ठ उठाने के बयान से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर उठा लिए और कांग्रेस कार्यालय पर पत्थरबाजी की। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर विफल हो चुकी भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो चुका है। सांसद ने कार्यकर्ता बैठक में संगठन चुनावों के संबंध में भी चर्चा की। विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि सरकार अहंकार से भरी हुई है। वीडियो एविडेंस होने के बावजूद प्रशासन का इस मामले में लचीला रुख दुखद है। मामले में प्रशासन ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें