20सीटीके28...मकडौली खुर्द गांव में बनी अवैध कॉलोनी को तोड़ता बुलड़ोजर। स्रोत: डीपीआरओ
रोहतक। जिला प्रशासन की टीम ने नगर निगम की सीमा व मकड़ौली खुर्द की सीमा में 15 एकड़ में काटी गईं चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। इसमें आरसीसी की चहारदीवारी, दो अवैध निर्माण, पांच नींव व टाइल रोड का नेटवर्क तोड़ा गया।
डीसी धर्मेंद्र ने बताया कि डीटीपी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की। पुलिस बल भी तैनात रहा। डीटीपी सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें। ब्यूरो