फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रबी फसल खरीद को लेकर जारी निर्देश वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किसान सभा हरियाणा ने बुधवार को हाल में रबी 2026 की फसल खरीद के लिए सरकार की तरफ से जारी निर्देशों को अव्यवहारिक बताया है। राज्य प्रधान बलबीर सिंह और महासचिव सुमित दलाल ने कहा कि इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी उठानी पड़ेगी। सरकार को इन निर्देशों को तुरंत वापस ले लेना चाहिए।
विज्ञापन

रबी सीजन की फसलों की सरकारी खरीद के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पंजीकरण, ट्रैक्टर प्लेट की अनिवार्यता, गेट पर किसान के अंगूठे के निशान लगवाना या फोन ओटीपी आदि की जो अनिवार्यता लागू की है वो सरासर किसान विरोधी निर्णय है। इससे किसानों को मंडी में फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
किसान मंडियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें, घंटों इंतजार और परेशानी का सामना करने को मजबूर होंगे। सरकार के इन नए नियमों के पीछे सरकार की मंशा किसानों को परेशान करने की लगती है।
विज्ञापन

गेहूं का सीजन कम समय का होता है और इस सीमित समय में मंडियों में गेहूं की आवक ज्यादा होती है। सरकार के ये नए निर्देश लागू होने से किसान मंडी में फसल ही नहीं डाल पाएंगे और घंटों इंतजार करने को मजबूर होंगे। किसान सभा हरियाणा सरकार से मांग करती है कि सरकार अपने इस किसान विरोधी निर्णय को वापस ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें