सांपला। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विभाग के डॉक्टरों ने किसानों को सब्जी व रबी की फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने की जानकारी दी। यह कार्यक्रम केंद्रीय एकीकृत नासिक जीओ प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद की ओर से किया गया।
विभाग के डॉक्टरों की टीम किसानों के साथ खेतों में पहुंची और कीटों व रोगों के बारे में प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया। बात की मोबाइल एप राष्ट्रीय किट निगरानी प्रणाली पर भी किसान जानकारी हासिल कर सकते हैं। डॉ. लक्ष्मी चंद वनस्पति संरक्षक अधिकारी डॉ. मजुना नेगी, रूबी वर्मा, डॉ. बलवंत सिंह और पूनम की टीम ने लोगों को जागरूक किया। संवाद