फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गेस्ट फैकल्टी को नियमित करने की मांग

Tue, 26 Mar 2024 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से मिला। एसोसिएशन ने मंत्री को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश सरकार में पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को 58 साल की जॉब सिक्योरिटी देने और पॉलिसी बनाकर उन्हें नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान करवाया जाएगा। मंत्री से मिलने पहुंचे गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि वे पिछले काफी सालों से गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में लैक्चरर व अनुदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पहले वे 250-125 रुपये से लेकर 457-229 रुपये प्रति घंटे की मामूली दरों पर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे। पिछले एक दशक में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता व अनुदेशक ने तकनीकी क्षेत्र में संस्थानों के समग्र विकास और छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने में काफी योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने सितंबर 2019 में गेस्ट लैक्चरर के लिए 53100 रुपये प्रति माह तथा इंस्ट्रक्टर के लिए 35400 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन देने का निर्णय लिया था। पिछले करीब पांच सालों से वह इसी वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मांग है कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में कार्यरत सभी गेस्ट लैक्चरर व गेस्ट अनुदेशकों की सेवाओं को विशेष पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी की तरह पूरा वेतन, टीए, डीए, सर्विस बुक, एलटीसी, एचआरए सहित सभी तरह की सुविधाएं दी जाएं। इस अवसर पर सुरेंद्र सोनी, समुंदर सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें