फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डाबला स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव व बंद पैसेंजर ट्रेनों की बहाली की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर-24मांगों का ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल यात्री संघ नारनौल के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। डाबला रेलवे स्टेशन पर आदेशों के बावजूद ट्रेन संख्या 15091/15092 टनकपुर–दौराई एक्सप्रेस का ठहराव शुरू न होने पर दैनिक रेलयात्री संघ नारनौल ने कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को रेलवे अधीक्षक के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि टनकपुर–दौराई एक्सप्रेस को किशनगढ़, गोविंदगढ़ और रामगढ़ शेखावाटी के साथ-साथ डाबला स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल चुकी है।
इसके बावजूद उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल द्वारा अब तक डाबला स्टेशन पर इस आदेश को लागू नहीं किया गया है जबकि अन्य सभी स्वीकृत स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव शुरू हो चुका है। इस कारण क्षेत्र के रेल यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गणेश शर्मा ने कहा कि यह स्थिति न केवल रेलवे बोर्ड के आदेशों की अवहेलना है बल्कि आम जनता के साथ सीधा अन्याय भी है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नारनौल-अटेली रेलखंड पर चल रहे लाइन डबलिंग कार्य के चलते कई पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
इससे दैनिक यात्री, कर्मचारी, विद्यार्थी और व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं इसी रेल मार्ग पर माल गाड़ियों का संचालन लगातार जारी है जिससे यात्रियों में असंतोष और अधिक बढ़ गया है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब माल गाड़ियां चल सकती हैं तो यात्री ट्रेनों को बंद क्यों किया गया है। इस मामले को लेकर संघ ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष नई दिल्ली, महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर, मंडल रेल प्रबंधक जयपुर मंडल, स्टेशन अधीक्षक नारनौल व रेवाड़ी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संघ ने डाबला स्टेशन पर टनकपुर–दौराई एक्सप्रेस का ठहराव तुरंत शुरू करने और बंद पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें