फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवरात्र में बढ़ी साबुदाने-चौलाई के खाद्य पदार्थों की मांग

विज्ञापन
17-शहर के पुरानी अनाज मंडी रोड पर दुकान से नवरात्र के लिए साबूदाना,चौलाई व चिप्स के खाद्य पदार्
विज्ञापन
रोहतक। नवरात्र पर शहर में साबुदाने व चौलाई के खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। व्रत में प्रयोग किए जाने वाले इन पदार्थों की बढ़ी मांग से कारोबारियों के चेहरे खिलने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर के मालगोदाम रोड, पुरानी अनाज मंडी, गांधी कैंप बाजार, शिवाजी कॉलोनी मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, नई फल एवं सब्जी मंडी, दुर्गा कॉलोनी मार्केट, बड़ा बाजार, कच्चा बेरी रोड बाजार आदि में नवरात्र को लेकर अलग-अलग खाद्य पदार्थ दुकानों पर उपलब्ध हैं।
मालगोदाम रोड के दुकानदार प्रिंस ने बताया कि शहर में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में आलू व केला चिप्स के अलावा साबुदाने व चौलाई से बने खाद्य पदार्थ की मांग बढ़ गई है। व्रतियों के लिए आलू चिप्स 150 से 240 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

शहर में 1500 से अधिक दुकानों पर नवरात्र के खाद्य पदार्थ हैं। बाजार में खरीदारी करने आई कमला नगर निवासी अनीता व रेखा ने बताया कि दो दिन बाद नवरात्र आरंंभ हाेने वाले हैं। इसी कारण ग्राहक अभी से खरीदारी कर रहे हैं।
आर्य नगर निवासी दुकानदार रोहित ने बताया कि अभी से नवरात्र का सामान लेने ग्राहक पहुंच रहे हैं। इससे कारोबार बढ़ने लगा है और दुकानदारों में खुशी बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें