फोटो नंबर-04बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते प्रधान दुलीचंद शर्मा। संवाद
नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक में जन्मदिन वाले सदस्यों के सम्मान से की गई। बैठक में उपप्रधान विजय सिंह रहीश ने बहरोड़ रोड, सीआईए और सामान्य अस्पताल के पास स्थित अंडरपास में लंबे समय से भरे पानी की समस्या को गंभीर रूप से उठाई।
उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण वरिष्ठ नागरिकों सहित आमजन को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन मास्टर और जिला प्रशासन को पूर्व में अवगत करवाए जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। संगठन ने जिला प्रशासन से पुनः आग्रह किया कि इस समस्या का तत्काल समाधान करवाया जाए।
बैठक में सुभाष पार्क में लगाए गए बिजली पोल पर अभी तक लाइटें न लगने और पार्क में लंबे समय से सफाई न होने पर भी चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करवाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बैठक का संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया। बैठक में संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।