फोटो नंबर-15पीजी कॉलेज के गेट पर छात्रों के कार्ड की जांच करता कर्मचारी। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गया है। कॉलेज में बाहरी युवाओं के आने-जाने से छात्रों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर यह नियम लागू किया गया।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए गेट पर एक कर्मचारी की तैनाती कर दी है जो महाविद्यालय में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखता है।
गेट पर तैनात कर्मचारी अब कॉलेज में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के पहचान पत्र की जांच करता है। केवल वही विद्यार्थी और अधिकारी-कर्मचारी अंदर प्रवेश कर सकते हैं जिनके पास मान्य कॉलेज आईडी कार्ड होता है।
प्रतिदिन पुलिस की दुर्गा शक्ति गाड़ी कॉलेज परिसर का एक चक्कर लगाती है। पुलिस गश्त और गेट पर जांच व्यवस्था के चलते अब असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लग गया है। छात्राओं और विद्यार्थियों ने भी इस व्यवस्था का स्वागत किया है और इसे सुरक्षित व सकारात्मक कदम बताया है।