फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 12.55 लाख की ठगी के आरोप में दिल्ली का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने रिव्यू का झांसा देकर 12.55 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दिल्ली निवासी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जांच टीम पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबूराम ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी नीरज ने शिकायत दी थी कि जुलाई 2025 में टेलीग्राम पर मैसेज आया था। इसमें रिव्यू देने के बदले रिवाॅर्ड मिलने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि वह आरोपियों के झांसे में आ गया। जैसे-जैसे टास्क दिया गया, वैसे-वैसे वह रुपये लगाने लगा। शुरू में उन्होंने 10 हजार रुपये भेजकर रिव्यू दिए तो 16 हजार रुपये मिले। इससे उसका विश्वास बढ़ गया।
विज्ञापन

उन्होंने करीब 12 लाख 55 हजार 978 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब वह पैसे निकालने लगे तो और पैसे लगाने के लिए कहा गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर व खाते की जांच कर दिल्ली निवासी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस उसके दूसरे साथियों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें