संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को 11वें दीक्षांत तथा पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक प्रो. विनीत हुड्डा रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि यह दीक्षांत समारोह उनके परिश्रम एवं उपलब्धियों का सम्मान है। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर परिश्रम करने तथा समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
दीक्षांत समारोह में 250 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। पूर्व छात्रा मिलन समारोह में महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। महाविद्यालय से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। उन्होंने कॅरिअर और जीवन के अनुभवों से छात्राओं को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पदमा दलाल ने प्राचार्य, मुख्य अतिथि तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। य
छात्राओं को बाटी डिग्री