फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एथलेटिक्स मीट में दीपांशी बनीं बेस्ट एथलीट, किरण रहीं किशोरी ऑफ द ईयर

Sun, 12 Apr 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
05-एमकेजेके कॉलेज में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दौरान योगा करती छात्राएं। स्रोत- कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुई इसमें दीपांशी ने प्रथम, किरण ने द्वितीय तथा प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किरण किशोरी ऑफ द ईयर रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मोनिका बेनीवाल व साथ में स्वीटी व अंकिता उपस्थित रहीं। जाट एजुकेशन सोसाइटी रोहतक के प्रधान गुलाब सिंह दीमाना तथा प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट किया। छात्राओं ने योग एवं जिम्नास्टिक का आकर्षक प्रदर्शन किया तथा रिले रेस में भी अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

मुख्य अतिथि मोनिका बेनीवाल ने संस्था बेनिस फाउंडेशन के कार्यों एवं उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी और छात्राओं को समाज सेवा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। प्रधान गुलाब सिंह दीमाना ने कहा कि शिक्षा और खेलों में संतुलन बनाए रखते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


समारोह में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट में बीपीएड की छात्रा दीपांशी को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। दृष्टि को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर मिला। बेस्ट एथलीट को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र, मेडल, पुरस्कार राशि एवं कॉलेज ध्वज प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मुकेश गोयत, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. मनीषा हुड्डा, ज्योति, संगीता एवं डॉ. सोनिया सहित आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। जाट शिक्षण संस्थान के उप-प्रधान धर्मराज, जनरल सेक्रेटरी नवदीप एवं स्टाफ के सभी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

05-एमकेजेके कॉलेज में आयोजित वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दौरान योगा करती छात्राएं। स्रोत- कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें