रोहतक में हुए मगन सुसाइड कांड में दीपक और दिव्या की अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि आत्महत्या से पहले मगन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और उसके कथित प्रेमी दीपक पर गंभीर आरोप लगाए।
रोहतक जिले के डोभ गांव में हुए मगन सुसाइड कांड में मुख्य आरोपियों दीपक और दिव्या को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बुधवार को रोहतक की अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अब पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी और मामले में आगे की जांच को गति देगी।मगन उर्फ अजय सुहाग ने 18 जून 2025 को अपने गांव डोभ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले मगन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और उसके कथित प्रेमी दीपक पर गंभीर आरोप लगाए। मगन ने दावा किया था कि दोनों उस पर अपने पिता की हत्या करने और पुश्तैनी जमीन बेचकर मुंबई में फ्लैट खरीदने का दबाव डाल रहे थे। साथ ही, दीपक के कथित प्रमोशन के लिए 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मगन ने यह भी बताया कि दिव्या ने उसे अपने प्रेमी दीपक के साथ अश्लील वीडियो भेजे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया।अदालत में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान, दीपक और दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार किया गया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि दोनों पर मगन को आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप है, और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। मगन के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसमें अश्लील वीडियो और अन्य सबूत मिलने की संभावना है। अदालत ने इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
मगन के पिता रणवीर सिंह ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए। जिन लोगों ने उसे इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने अपनी जान दे दी, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।" रणवीर ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहतक पुलिस की एक टीम पहले ही मुंबई पहुंच चुकी है, जहां दीपक और दिव्या की लोकेशन मिलने की सूचना थी। पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेगी, ताकि उनसे मगन के मोबाइल और रुपये की बरामदगी की जा सके।