फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान विरोधी नीतियों के विरोध में अभियान चलाने का निर्णय लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हुड्डा सिटी पार्क रोहतक में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के नेताओं व कार्यकर्ताओं की राज्यस्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने की।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यवान व महासचिव कॉमरेड शंकर घोष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों से जनता की समस्याएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं। अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में देश के बड़े-बड़े पूंजीपति के स्वार्थ में किसान व खेत मजदूरों के हितों की अनदेखी की गई। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन इसका कड़ा विरोध करता है।
बीज बिल-2025 लाकर कॉरपोरेट घरानों के हाथों में देकर परंपरागत खेती को किसानों के हाथों से छीनने का जाल बिछा दिया गया है। आनुवांशिक बीज (जीएम सीड्स) खेती को उजाड़ने वाला है। एमएसपी की मांग लंबित है।
विज्ञापन

संगठन ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश में जन जागृति अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में रोहतक, झज्जर भिवानी, हिसार, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, गुड़गांव, रेवाड़ी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें