फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार में मिला सांपला के युवक का शव

Tue, 26 Mar 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर श्यामजी कांप्लेक्स के सामने कार में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान सांपला निवासी वजीर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चैक की तो पता चला कि वजीर ने करीब 12 बजे गाड़ी खड़ी की थी। इस दौरान वह गाड़ी में ही रहा। वजीर की मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन



ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बहादुरगढ़। जीआरपी थाना पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बराही फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए तो आसपास के लोगों ने उसकी पहचान जयनारायण के रूप में की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें