फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
08-मृतक मयंक। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। पत्नी से मारपीट की शिकायत पर बुधवार शाम साढ़े 5 बजे सिटी पुलिस शिवनगर में जांच करने पहुंची तो आरोपी पति मयंक (30) फंदे से लटका मिला। उसने आठ साल पहले दिल्ली की युवती से प्रेम विवाह किया था। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मौसी के लड़के सुमित को सौंप दिया।
विज्ञापन

पीजीआई डेड हाउस में शव लेने पहुंचे सुमित ने बताया कि उनकी मौसी के लड़के मयंक ने 2018 में रोहिणी की युवती दीपिका से प्रेम विवाह किया था। उनकी दो बेटिया हैं जिनमें एक की उम्र छह तो दूसरी की चार साल है। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बावजूद पत्नी घर नहीं आई।
2017 में पिता तो पिछले साल नवंबर में मां का निधन हो गया था। परिजनों ने बताया कि अब पता चला कि 10 दिन पहले मयंक का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस संबंध में दोनों तरफ से सिटी थाने में शिकायत दी गई थीं।
विज्ञापन

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे सिटी पुलिस जांच करने घर पहुंची तो मयंक फंदे से लटक हुआ था। तुरंत पुलिस की टीम वापस लौट गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल की।
छोटी बेटी बोली-पापा ने पहले बीड़ी पी, फिर पंखे से बांधी चादर
परिजनों ने बताया कि छोटी बेटी की उम्र मात्र चार साल है। शव नीचे उतारने के बाद बताया कि पापा ने पहले तो कमरे में बीड़ी पी। इसके बाद पंखे से चादर बांधते हुए देखा। मासूम को नहीं पता था कि पापा मयंक क्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं चार दिन से मयंक ने खाना छोड़ रखा था। बार-बार मां को पुकार रहा था।
वीरवार दोपहर बाद मयंक का अंतिम संस्कार हिसार रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। पुलिस ने उसकी पत्नी दीपिका के मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन बंद आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें