फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रश्नोत्तरी में डीएवी कॉलेज फरीदाबाद प्रथम

Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके30..एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​​र्थियों को सम्मानित करते ​शिक्षक। स्रोम:एमड
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से विकसित भारत अभियान 2047 के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की शृंखला में शनिवार को इंटर काॅलेज/डिपार्टमेंट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में किया गया।
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने कहा कि विकसित भारत 2047 के स्वप्न को पूरा करने में युवा वर्ग की विशेष भूमिका है। कार्यक्रम का संयोजन निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने किया। आयोजन सहयोग डॉ. हरिमोहन, डॉ. एकता नरवाल और डॉ. सपना ने दिया। निर्णायक का दायित्व निर्वहन डाॅ. सुरेंद्र यादव, डॉ. हरिमोहन और डाॅ. सौरव वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में संबद्ध महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इसमें डीएवी सेंट्रुअरी कॉलेज फरीदाबाद प्रथम, वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक द्वितीय, हिंदू काॅलेज सोनीपत तृतीय, यूआईईटी एमडीयू रोहतक चौथे स्थान पर रहा। सहायक निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी, डाॅ. सुरेंद्र यादव व डाॅ. सौरव वर्मा ने प्रथम विजेता को 5100 दूसरे विजेता को 4100, तीसरे विजेता को 3100, चौथे विजेता को 2100 व पांचवे-छठे विजेताओं को 11-11 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें