फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेयरी संचालक ने दो युवकों के सिर पर मारी कस्सी, केस दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर से भैंस छोड़ने आए बादली निवासी शक्ति सिंह व उनके साथी सतवीर सिंह पर डेयरी संचालक साहिल धींगड़़ा ने किराये को लेकर विवाद के दौरान कस्सी से हमला कर दिया। दोनों के सिर पर चोट आई है। पुलिस ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शक्ति सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह सतवीर के साथ साहिल धींगड़़ा की डेयरी में भैंस छोड़ने आए थे। इस दौरान किराये को लेकर साहिल से कहासुनी होने लगी। साहिल ने कस्सी से सिर पर हमला कर दिया।
घायलों की सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया। दोनों की हालत में सुधार है। शहर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि लेनदेन के विवाद में कस्सी से हमला करने के आरोपी डेयरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें