फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाज में नशे के विरुद्ध अलख जगा रही साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक

विज्ञापन
02सीटीके01 साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक साहस और जोश से अन्य महिलाओं के लिए नजीर बनी हैं।
विज्ञापन

रोहतक के सेक्टर 3 निवासी स्वीटी मलिक ने वर्ष 2017 में बेटे की ओर से कही बात पर साइकिलिंग शुरू की। तब से अब तक करीब 55 हजार किलोमीटर साइकिल चला चुकी है। सइकिलिंग से वह नशे के विरुद्ध अलख जगा रही हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने नशे काे ना समिति शुरू की। स्वीटी 15 बार रक्तदान कर चुकी हैं। साथ ही सुनो नहरों की पुकार मिशन टीम की सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में ड्राइंग विषय की शिक्षिका स्वीटी मलिक वर्ष-2024 में कश्मीर से कन्याकुमार तक साइकिलिंग कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर हुई इस प्रतियोगिता में स्वीटी व उनकी टीम ने भाग लेकर करीब 3758 किलोमीटर की साइकिलिंग की। साथ ही, टीम के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष-2021-22 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें स्पोर्टस वुमेन ऑफ द हरियाणा अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें