फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने दो के खातों से निकाले 1,19,999 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने मोबाइल फोन पर बातों में उलझा कर दो लोगों को ठगी का शिकार बना लिया है। ठगों ने एक के खाते से 46999 व दूसरे के खाते से 73 हजार रुपये ठग लिए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सियाराम ने बताया कि वह सुखपुरा चौक का रहने वाला है। 23 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह आपके गांव से आपका दोस्त भगवानदास बोल रहा है। इसके बाद कथित तौर पर भगवानदास ने कहा कि उसे सियाराम के बैंक खाते में रुपये डलवाने हैं। क्या आप फोन पे या गूगल पे का इस्तेमाल करते हो। इसके बाद सियाराम ने अपने बेटे का फोन पे नंबर दिया। जिस पर वह ठगी नहीं कर सका तो ठग ने एक और नंबर मांगा। जिस पर भगवानदास ने अपने भिवानी निवासी दोस्त सुनील का नंबर दे दिया। ठग ने सुनील के व्हाट्सएप पर बार कोड भेजे। जिसे स्कैन करते ही खाते से 25000, 13000, 7000 व 1999 रुपये कट गए। यानी ठग ने 46999 रुपये खाते से धोखाधड़ी कर निकाल लिए।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में विष्णु दत्त ने बताया कि वह न्यू विजय नगर का रहने वाला है। 11 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जिसने फोन पर हुई बातचीत के दौरान उसके तीन क्रेडिट व डेबिट कार्ड से 20 हजार, 23 हजार व 30 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने कुल 73 हजार की धोखाधड़ी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें