02सीटीके24-एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पहुंचे चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बुधवार को चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) जींद के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने दौरा किया। इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापकों से इंटरेक्ट (संवाद) किया। विद्यार्थियों ने टीवी-रेडियो स्टूडियो का दौरा किया व विवेकानंद पुस्तकालय जाकर विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक सुनित मुखर्जी व डाॅ. नवीन कुमार ने इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल विद्यार्थियों से संवाद किया। मुखर्जी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के इतिहास, विकास यात्रा एवं जनसंचार विभाग के इतिहास, विकास यात्रा तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
डाॅ. नवीन कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करियर संभावनाओं, भविष्य के पत्रकारिता एवं जनसंचार क्षेत्र के रुझान, मीडिया स्किल्स के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने टीवी स्टूडियो की कार्यप्रणाली की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। सीआरएसयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डाॅ. बलराम बिंड ने एमडीयू पत्रकारिता विभाग का इस इंटरैक्टिव सत्र व विजिट संचालन के लिए आभार जताया। विवेकानंद पुस्तकालय में जाकर विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की सुविधाओं का अवलोकन किया। लाइब्रेरियन डाॅ. सतीश मलिक ने भी दल से इंटरेक्ट किया। इस मौके पर डाॅ. गौरव नरवाल, पूनम खटकड़, डाॅ. कृष्ण कुमार, डाॅ. प्रदीप कुमार, सत्यवान, ट्विंकल संधु, विजय लक्ष्मी, शैलेंद्र शामिल रहे।