राजकीय सम्मान के दौरान उपस्थित जवान। संवाद
सांपला के वार्ड 14 निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जयनारायण का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 57 वर्षीय जयनारायण का शव दिल्ली से सांपला आया। शव के साथ सीआरपीएफ की एक टुकड़ी भी आई थी। उनकी अंतिम यात्रा घर से शुरू होकर दिल्ली मार्ग स्थित श्मशानघाट तक निकली। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
जयनारायण के बड़े बेटे राकेश ने उनके शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से भाजपा नेता सतीश नांदल व समाज के कई गण्यमान्य लोग शामिल रहे। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह जयनारायण की श्रीनगर के कुपवाड़ा में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके पीछेएक लड़की व दो लड़के हैं। तीनों बच्चे अविवाहित हैं।