फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ के छात्र तो महारानी की छात्राएं बनी चैंपियन

Sat, 24 Sep 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू में हुई इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एमडीयू में शुक्रवार को इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप हुई। इस दौरान एकल पुरुष वर्ग में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के विजय राठी और महिला वर्ग में एमकेजेके कॉलेज की आदेश ने जीत हासिल की।  
विज्ञापन


एमडीयू कैंपस में हुई चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 5:30 बजे मुख्य अतिथि बीएसएफ अहमदाबाद के डिप्टी कमांडेंट व एथलेटिक्स में एशियन और कॉमनवेल्थ चैंपियन रहे जोरा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप के महिला वर्ग में एमकेजेके कॉलेज की धाविकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले तीन स्थान प्राप्त किए। कुमारी आदेश प्रथम, पूनम द्वितीय और नीता तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में भी पहले तीन स्थान में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के विजय राठी, अरुण और रोहित ने बाजी मारी। इसके अलावा टीम इवेंट में एमकेजेके कॉलेज पहले, महिला महाविद्यालय झोझूकलां दूसरे और राजीव गंाधी राजकीय महिला कॉलेज भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज प्रथम, सीआरए कॉलेज सोनीपत दूसरे और जाट कॉलेज रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में 198 टीमें और महिला वर्ग में 75 टीमें शामिल हुईं। उप निदेशक खेल डॉ. शंकुतला बेनीवाल और एथलेटिक्स प्रशिक्षक रमेश सिंधु के संयोजन में चैंपियनशिप कराई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जोरा सिंह और कॉमनवेल्थ पदक विजेता एथलीट व प्रशिक्षक मंजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, विनय राठी, महेंद्र सिंह, गर्ल्स हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनीता मल्हान, युवा कल्याण निरीक्षक डॉ. प्रताप राठी, सहायक कुलसचिव महेंद्रपाल पुनयानी, डॉ. कर्मवीर गुलिया, कृष्ण कुमार, डॉ. मुकेश गोयत, धर्मेंद्र काद्यान, मांगेराम और देवेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें