फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की रोक के बाद पीजीआई प्रबंधन ने किया नोटिस जारी

Sat, 24 Sep 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पीजीआई में छात्रों को हॉस्टल भी हो चुके हैं अलॉट, छात्र दुविधा में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईबीपी (इकॉनोमिकल बैकवर्ड पर्सन) के एडमिशन पर रोक लगने के बाद देर रात पीजीआईएमएस प्रबंधन ने भी नोटिस जारी कर दिया। इसमें हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए छात्रों को एडमिशन रद्द होने की सूचना दी गई है। नोटिस जारी होने के बाद छात्रों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को ईबीपी कैटेगिरी के तहत लिए गए एडमिशन पर रोक लगा दी थी। रोक लगने के बाद पीजीआई रोहतक में एडमिशन ले चुके छात्रों के पसीने छूटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को देर रात ही एडमिशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. एच. के. अग्रवाल की तरफ से छात्रों के लिए एडमिशन रद्द किए जाने का नोटिस जारी कर दिया गया। छात्र रजत, हिमांशी और सोनू का कहना है कि उन्हें हॉस्टल भी अलॉट हो चुके हैं। एडमिशन रद्द होने के बाद उनके भविष्य का क्या होगा। इस रोक का पता चलने के बाद कई छात्रों के परिजनों ने भी पीजीआई में पहुंचकर प्रबंधन से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। वहीं, ईबीपी कैटेगिरी पर रोक के बाद शुक्रवार को इसकी काउंसिलिंग भी रद्द कर दी गई, जबकि बाकी कैटेगिरी की काउंसिलिंग कराई गई।

इन कोर्सों की हुई काउंसिलिंग

पीजीआई में निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हरियाणा की ओर से निर्देशित एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों के दाखिलों के लिए आरक्षित श्रेणी सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग हुई। रजिस्ट्रार डॉ. एच. के . अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन सरकारी कॉलेजों के लिए आरक्षित श्रेणी सीटों की काउंसिलिंग पीजीआई, भगत फूल सिहं राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, शहीद हसनखान मेवाती राजकीय मेडिकल कालेज नल्हर मेवात एवं महाराजा अग्रसेन मेडिकल कालेज अग्रोहा के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की कांउसिलिंग हुई। इस मौके पर डीएमईआर अतिरिक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. आर. बी. सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार, डॉ. एससी नरूला, डॉ. विजय शंकर, डॉ. विजयपाल खनगवाल, डॉ. जर्नादन, डॉ. पीएस गिल और डॉ. राकेश मित्तल मौजूद रहे। उधर, दूसरे दिन भी काउंसिलिंग को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि पहली मेरिट में एडमिशन को ठुकराने वाले छात्रों को भी दूसरी मेरिट में शामिल किया गया, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें