फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर रोहतक में केवल चार जगह लगेंगे पटाखों के स्टॉल

Tue, 27 Oct 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर शहर में केवल चार स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री हो सकेगी। महम, सांपला और कलानौर में एक-एक जगह ही पटाखों के स्टॉल लगेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने जगह निर्धारित कर दी है। केवल सक्षम अधिकारी से स्वीकृति लेकर ही निर्धारित स्थानों पर 9 से 11 नवंबर तक पटाखे बेचें जा सकेंगे। दीपावली के उपलक्ष्य में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


शहर के पुराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैदान, पुराना आईटीआई मैदान, छोटूराम पॉलिटेकिभनक का मैदान और जाट कालेज के मैदान में पटाखे बेचें जा सकेेंगे। कलानौर में दशहरा मैदान, सांपला में स्टेडियम और महम में नगरपालिका के पार्क का मैदान बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। रोहतक, कलानौर और सांपला में पटाखों की बिक्री के लिए रोहतक के एसडीएम कार्यालय और महम में पटाखों की बिक्री के लिए एसडीएम महम कार्यालय से अनुमति मिलेगी।

इन नियमों का पालन जरूरी
स्टालों के सामने न्यूनतम 50 मीटर खुला मैदान होना चाहिए। सभी स्टालों पर अग्निशमन सामग्री जरूर होनी चाहिए। स्टाल पर मिट्टी और पानी की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें