फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट यूनिवर्सिटी में छेड़खानी ः यूनिवर्सिटी डीन और महिला समेत 8 पर केस दर्ज

Mon, 26 Oct 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में महिला कर्मचारी की शिकायत पर डीन समेत आठ लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया गया है। विवि की महिला कर्मी ने अधिकारी, स्टाफ और कई छात्रों पर छेड़खानी और शारीरिक उत्पीड़न समेत कई संगीन आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दी थी। दो सप्ताह पहले हुई इस शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही थी, लेकिन कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। ऐसे में महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डीन डीएन कपूर, सुपरवाइजर विक्रांत, हॉस्टल वार्डन जोशना, नीरज, छात्र योगेश, बिल्लू, सुनील विज और रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

सीएम के कारण नहीं किया था केस दर्ज
जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने कई दिन पहले शिकायत दी थी, लेकिन बाद में पता नहीं क्यों उसने यह कह दिया कि यूनिवर्सिटी में सीएम का कार्यक्रम है। कार्यक्रम के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद दो दिन पूर्व पीड़ित ने थाने में आकर कार्रवाई के लिए कहा, जिसके बाद केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले को दबाने पर जुटे अधिकारी
इतना संगीन मामला होने के बाद भी यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई की बजाय उसे दबाने पर जुटे हुए हैं। यहां तक कि वीसी समेत अन्य अधिकारियों ने मीडिया के फोन तक भी रिसीव नहीं किए।

पीड़ित ने सभी के खिलाफ नामजद शिकायत की है। केस दर्ज करने से कई दिन पूर्व आरोपी नीरज के माध्यम से सभी को थाने में बुलाया गया था, लेकिन एक भी व्यक्ति थाने में नहीं आया। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- हेड कांस्टेबल पिंकी, जांच अधिकारी, महिला थाना, रोहतक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें