हरियाणा के रोहतक में खिड़वाली गांव में घुसकानी रोड की तरफ खेतों में जा रहे 25 वर्षीय युवक रवींद्र को बाइक सवार तीन युवकों ने शुक्रवार शाम को गोली मार दी। उसे रात करीब पौने आठ बजे पीजीआई में दाखिल कराया गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि खिड़वाली गांव में गोली चली है, जिसमें घायल युवक रवींद्र को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। जो गांव से घुसकानी रोड स्थित खेत में जा रहा था। पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन घायल के परिजन पीजीआई आ चुके थे।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केबल कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते ही रवींद्र पर हमले की बात सामने आ रही है, लेकिन घायल व उसके परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।