फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हादसा: दो बाइकों की टक्कर में आंवल के युवक व कहानौर की महिला की मौत, ग्रुप-डी में कार्यरत थी मृतका

Thu, 16 Apr 2026 11:19 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

आंवल गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार बहन-भाई हैं। उसका भाई 25 साल का संजय चमारिया रोड स्थित निशान एजेंसी में मैकेनिक का कार्य करता था, जबकि सुमन नजदीक रामा मोटर्स में चपरासी के तौर पर कार्यरत थी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में भाली आनंदपुर के नजदीक शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार आंवल गांव निवासी संजय व कहानौर निवासी सुमन की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने की एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


आंवल गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार बहन-भाई हैं। उसका भाई 25 साल का संजय चमारिया रोड स्थित निशान एजेंसी में मैकेनिक का कार्य करता था, जबकि सुमन नजदीक रामा मोटर्स में चपरासी के तौर पर कार्यरत थी। दोनों बाइक पर आते-जाते थे। मंगलवार शाम 6 बजकर 20 मिनट पर छुट्टी होने के बाद घर आ रहे थे। जब वे शुगर मिल के नजदीक माड़ौदी रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक ने ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के लिए सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय व सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें