हरियाणा के रोहतक में अपराध चर्म सीमा पर है। तीन दिन में दूसरी हत्या हुई है। कांग्रेस महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद एक और युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक के सांपला में हिमानी नरवाल की हत्या का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि रोहतक के कच्चा बेरी रोड स्थित एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया है। हालांकि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 11 बजे किसी राहगीर ने सड़क के साथ लगते नाले में युवक का शव देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंदे नाले से शव को बाहर निकाला और शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 32 साल है।