फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के लाखनमाजरा में युवक को मारी गोली: करनाल जेल में बंद युवक पर शक, गली से गुजर रहा था रितेश

Mon, 09 Oct 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के लाखनमाजरा में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसके कारण गांव सनसनी फैल गई है। वहीं बताया जा रहा है पिछले तीन माह से लाखनमाजरा थाना एरिया में यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले जुलाई माह में लाखनमाजरा का एक युवक लापता हो गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के लाखनमाजरा में सोमवार को गली से गुजर रहे 27 वर्षीय युवक रितेश को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली बाएं पैर में जा धंसी। शक है कि करनाल जेल में बंद एक युवक के इशारे पर ऐसा किया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 
पुलिस को प्रारंभिक सूचना के मुताबिक रितेश करीब एक बजे गली से गुजर रहा था। दो युवक आए और कहासुनी करने लगे। एक ने पिस्तौल निकाली और उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली बाएं पैर की साथल में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। मामले की सूचना पाकर लाखनमाजारा थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मामले में करनाल जेल में बंद एक युवक का नाम सामने आ रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर परिजनों के बयान दर्ज होने व आरोपियों के काबू आने के बाद ही पता लग सकेगा। 

तीन माह से लाखनमाजरा थाना एरिया में तीसरी बड़ी वारदात 
पिछले तीन माह से लाखनमाजरा थाना एरिया में यह तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले जुलाई माह में लाखनमाजरा का एक युवक लापता हो गया था। उसका 18 दिन बाद नहर के पास जींद जिले की सीमा के पास कंकाल मिला। एक अक्तूबर को गूगाहेड़ी में शीशपाल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब लाखनमाजरा में युवक को गोली मारी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें