फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एमबीबीएस छात्रों पर केस, हंगामे के बाद डायरेक्टर को सौंपी जांच, आज देंगे रिपोर्ट

Tue, 20 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में आर्म्सकॉन उत्सव के दौरान भावी डॉक्टरों में मारपीट और शराब पीकर हुड़दंग करने का मामला वीसी ऑफिस पहुंच गया। रविवार को दिनभर सुरक्षा और न्याय के लिए गुहार लगा रहे पीड़ित एमबीबीएस छात्रों और उनके परिजनों ने सोमवार सुबह वीसी डॉ. ओ. पी. कालरा से मुलाकात की। सभी ने बताया कि रविवार सुबह हुई घटना कोई नई नहीं है। यहां अक्सर हॉस्टल में शराब पीकर हुड़दंग मचाया जाता है। गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल में बाहरी लोगों की भरमार है।
विज्ञापन


 वीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता को सौंपी है। निदेशक मंगलवार को अपनी रिपोर्ट देंगे। सख्ती के मूड को देखते हुए दोषी छात्रों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। वहीं पीजीआई थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रों की शिकायत पर दो एमबीबीएस छात्रों पर केस दर्ज किया है। राजस्थान के अलवर की जनता कॉलोनी निवासी एमबीबीएस छात्र अशोक चौधरी की शिकायत पर एमबीबीएस के छात्र मनजीत मलिक और सचिन श्योराण के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें