रोहतक के कलानौर खंड के गांव आंवल में गुरुवार देर रात दोस्त की पार्टी से घर लौट रहे स्कूटी सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अनिल और 23 वर्षीय अजय गुरुवार देर रात अपने दोस्त की पार्टी से घर जा रहे थे।
बीच रास्ते में आंवल के बस अड्डे से होकर गुजरने वाली कटेसरा माईनर की पटरी पर स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सुबह सवेरे नहर पर सैर करने गए ग्रामीणों ने देखा कि स्कूटी के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। दूसरा शव भी साथ में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों शवों को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं।