फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: लग्जरी कार में उड़ीसा से ढाई क्विंटल गांजा लेकर आए दो युवक गिरफ्तार, 57 लाख आंकी जा रही कीमत

Fri, 27 May 2022 08:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

एक युवक दिल्ली तो दूसरा सोनीपत के गामड़ी गांव का रहने वाला है। गाड़ी पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट, 19 कट्टों में 285 किलोग्राम माल भरा था। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में छापा मारकर पुलिस ने उड़ीसा से लेकर आए ढाई क्विंटल से ज्यादा गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लोकल बाजार में 57 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी दिल्ली निवासी रोहित व सोनीपत के गामड़ी गांव निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना को अदालत में पेश कर शुक्रवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस मुख्य आरोपी सतीश की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि बिना नंबर की लग्जरी कार में दो युवक बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने सांपला बस स्टैंड के नजदीक पुल के पास नाकेबंदी की और सफेद रंग की कार को रुकवाया। चालक रोहित व साथ में बैठे प्रवीण से पूछताछ की गई। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो अंदर कार की पिछली सीट व डिग्गी में रखे 19 कट्टों में 285 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 

कटवाल का सतीश है मुख्य आरोपी, उड़ीसा के भुवनेश्वर से लेकर आए माल 
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि सोनीपत जिले के गांव कटवाल निवासी सतीश मुख्य आरोपी है। उसके कहने पर भुवनेश्वर में 5 हजार प्रति किलोग्राम माल खरीदा था, जिसे रोहतक, जींद, सोनीपत व अन्य जगह 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से सप्लाई किया जाना था। आरोपी इससे पहले भी भुवनेश्वर से नशीला पदार्थ खरीदकर ला चुके हैं। 
विज्ञापन


इवेंट मैनेजमेंट छोड़कर तस्करी में लग गया रोहित, प्रवीण का पुराना रिकॉर्ड
एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी रोहित व प्रवीण कमीशन पर नशा तस्करी करते हैं। 21 वर्षीय प्रवीण का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने के दो मामले दर्ज हैं। जबकि 28 वर्षीय रोहित इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता था। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में नशे की तस्करी का काम करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें