फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी-पार्क के पास दो कपड़ों के शोरूम की छत का गेट तोड़ लाखों की चोरी

Fri, 15 Jul 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर स्थित कपड़ों के दो शोरूम को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने मामला दर्ज किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर डी पार्क के पास कपड़ों के दो शोरूम को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर इन शोरूम में छत पर लगा गेट तोड़कर घुस गये और वहां से लगभग 10 लाख रुपये का सामान सहित नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची और मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


सलारा मोहल्ला के रहने वाले विनय का दिल्ली रोड पर डी पार्क के पास जनाब गारमेंट्स के नाम से कपड़ों का शोरूम है। विनय के भाई अमित ने बताया कि वह बुधवार रात को लगभग नौ बजे शोरूम बंद करके घर चले गये थे। जब बृहस्पतिवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो वहां सभी सामान बिखरा पड़ा है। वहां से लगभग 25 हजार रुपये की नकदी सहित पांच लाख रुपये के कपड़े चोरी थे। उसके पास ही सुभाष नगर के रहने वाले विक्की कुमार का गुरुनानक एंटरप्राइजेज के नाम से कपड़ों का शोरूम है। विक्की के शोरूम में भी चोर छत के रास्ते से अंदर आए और वहां से 25 हजार रुपये की नकदी सहित लगभग साढ़े चार लाख के कपड़े चोरी कर लिए। इन दोनों ही शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन रात में कैमरे बंद होने की वजह से घटना कैमरे में नहीं कैद हो सकी। इस चोरी की घटना के बारे में सूचना देने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और डी पार्क चौकी प्रभारी एसआई राजवीर वहां पहुंचे और छानबीन की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें