फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगनू हत्याकांड: दिल्ली से ऑनलाइन बुक कराई थी कार, रोहतक में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या, गिरफ्त से बाहर आरोपी

Wed, 12 Jan 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

आरोपियों ने कार भी नहीं लौटाई है। सीआईए द्वितीय जांच पड़ताल करने पहुंची, मामले में रानीबाग थाने में केस दर्ज किया गया है। भवन निर्माण सामग्री विक्रेता की हत्या दिनदहाड़े पांच दिन पहले गोली मारकर की गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में झज्जर रोड पर पांच दिन पहले हुई शीतल नगर के जगदेव उर्फ जुगनू की हत्या के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को पता लगा है कि वारदात में प्रयोग की गई कार दिल्ली के रानीबाग थाना एरिया से ऑनलाइन बुक की गई थी, जो अभी तक नहीं लौटाई गई है। सीआईए द्वितीय की एक टीम दिल्ली पहुंची और रानीबाग थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शीतल नगर निवासी रोबिन ने छह जनवरी को शिकायत दी थी कि उसका परिवार मूलरूप से झज्जर जिले के गोच्छी गांव का रहने वाला है। उसके बड़े भाई जगदेव (26) भवन निर्माण सामग्री बेचने का कार्य करता था, जिसके लिए झज्जर रोड पर जलघर के सामने कार्यालय खोल रखा था।

गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे जगदेव खाली प्लाट में हुक्का भर रहा था। तभी दो युवक जनता कालोनी निवासी आकाश व सुनारिया निवासी पंकज आए और उसके भाई को गोलियां मार दी। वह बाहर आया तो आरोपी अपने हथियारों सहित कार में बैठकर फरार हो गए। रोबिन का कहना था कि आकाश के भाई की वैश्य कालेज स्टेडियम में आठ माह पहले हत्या हुई थी।
विज्ञापन


उस केस में उसे भी नामजद करवाया गया था। जांच में उसे क्लीनचिट मिल गई थी। उसी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी आकाश व पंकज सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस को जांच में पता चला था कि वारदात में प्रयोग कार दिल्ली से ली गई है। जांच में पता चला कि गाड़ी ऑनलाइन बुक की गई, लेकिन बाद में नहीं लौटाई गई। इस संबंध में रानीबाग थाने में केस दर्ज है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल करने गई थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। - सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, प्रभारी अपराध जांच शाखा द्वितीय 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें