फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: चौकी प्रभारी को ब्लैकमेल करने का मामला आया सामने, होटल मालिक का साथी 12 लाख लेते काबू

Wed, 09 Feb 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

सिटी पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रुपया चौक पर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी व चौकी प्रभारी के बीच 25 लाख रुपये में सौदा होने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के जींद रोड स्थित होटल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार शाम को सिटी पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में झज्जर चुंगी के नजदीक रुपया चौक पर विनय नाम के युवक को 12 लाख रुपये लेते हुए काबू कर लिया। हालांकि पुलिस अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


आरोप है कि होटल मालिक और उसका साथी शिकायत वापस लेने व वीडियो डिलिट करने के नाम पर 25 लाख रुपये मांग रहा था। इस संबंध में सिटी थाने में केस नंबर 91 आईपीसी की धारा 384, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी)उदय सिंह मीना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही।

पुलिस के मुताबिक एक होटल मालिक ने गृहमंत्री, आईजी व पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि गौकर्ण चौकी प्रभारी पवनवीर ने उसके साथी होटलकर्मी को अवैध हिरासत में रखा है। इसके लिए सबूत के तौर पर एक वीडियो तैयार की गई। चौकी प्रभारी ने शिकायत दी कि विनय नाम के युवक ने उससे संपर्क किया। कहा कि वह होटल मालिक से वीडियो डिलिट करवा देगा। आरोप है कि विनय व चौकी प्रभारी के बीच 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 
विज्ञापन


इसी बीच मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। योजना के तहत पुलिस ने मंगलवार शाम को झज्जर चुंगी के पास दबिश दी। आरोप है कि जब विनय 12 लाख रुपये ले रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है  कि चौकी प्रभारी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह था मामला

2 फरवरी को जींद रोड स्थित एक होटल में बहादुरगढ़ की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने बयान दिया था कि युवती नशा करने की आदी थी। नशे की ओवरडोज के चलते मौत हो सकती है। हालांकि अभी तक लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। इसी बीच होटल मलिक ने गृहमंत्री अनिल विज व पुलिस अधिकारियों केे शिकायत दी कि उसके साथी होटलकर्मी को पुलिस ने अवैध तरीके से हिरासत में रखा हुआ है। एसपी ने मामले की जांच का भरोसा दिया था। अभी उस मामले की जांच चल रही थी कि मंगलवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने होटल मालिक के साथी को चौकी प्रभारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें