फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी पर फब्तियां कसने पर मारपीट, एक घायल

Thu, 15 Dec 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
एक महिला बैंक कर्मी पर फब्तियां कसने पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिससे एक युवक घायल हो गया। ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। इस मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं आने पर पुलिस ने देर शाम तक केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


 अशोका चौक पर एक बैंक में जनता कालोनी का रहने वाला एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा रुपये निकालने गया था। उस बैंक में उसके परिवार की एक महिला कर्मी काम करती है। उस महिला कर्मी पर रुपये निकलवाने आए माता दरवाजा के रहने वाले एक युवक ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। जिसका एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी के बेटे ने विरोध किया और इसको लेकर उनमें मारपीट हो गई। वहां माता दरवाजा के युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी। जिससे एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी का बेटा घायल हो गया। हंगामा होता देखकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सिविल लाइन थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और घायल का मेडिकल कराया गया। सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। लेकिन किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आती है तो उसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें