फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: एमडीयू हॉस्टल में आत्महत्या प्रकरण, पिता बोला- मेरी बेटी को परेशान करता था युवक

Sat, 13 May 2023 09:37 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

चरखी-दादरी के पूर्व फौजी ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। शुक्रवार शाम करीब सवा आठ बजे फोन आया कि वह हॉस्टल वार्डन बोल रही हूं। जल्दी आ जाओ। उसका पड़ोसी पवन व मौसी के लड़के साथ वह हॉस्टल में आया।
विज्ञापन
शव ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक एमडीयू के गर्ल्स हॉस्टल में फंदा लगाकार आत्महत्या करने वाली एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा को एक युवक परेशान करता था, जिसके चलते छात्रा ने यह कदम उठाया है। उसके पिता के आरोप पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पीजीआईएमएस थाने के प्रभारी प्रमोद का कहना है कि जल्द आरोपी से पूछताछ करेंगे। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में चरखी-दादरी के पूर्व फौजी ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। शुक्रवार शाम करीब सवा आठ बजे फोन आया कि वह हॉस्टल वार्डन बोल रही हूं। जल्दी आ जाओ। उसका पड़ोसी पवन व मौसी के लड़के साथ वह हॉस्टल में आया।

थाना प्रभारी बोले, जल्द करेंगे आरोपी से पूछताछ 
हॉस्टल के बाहर काफी लड़के खड़े थे। कमरे का शीशा तोड़कर देखा तो उसकी बेटी पंखे पर चुन्नी से फंदा लगा कर लटकी हुई थी। दरवाजे को तोड़कर अन्दर घुसे तो बेटी की मौत हो चुकी थी। बेटी के शव को फंदे से उतारकर पूछताद की तो पता चला कि एक लड़का परेशान करता था। उसे शक है कि इसी कारण उसकी बेटी ने जान दी है। गहराई से जांच पड़ताल कर उसकी बेटी के मौत के कारणों का पता लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें