फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक कार में मिली कानूनगो की लाश, हत्या व आत्महत्या के बीच अटकी जांच 

Sun, 09 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घर से ड्यूटी के लिए निकले कानूनगो की लाश शनिवार को संदिग्ध अवस्था में लाढ़ौत रोड उनकी कार में मिली है। कार अंदर से लॉक थी। लाश मिलने के बाद पुलिस व परिनजों में हड़कंप मच गया। अब पुलिस की जांच हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर अटक गई है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-4 चार निवासी अनूप कुमार सांपला तहसील में सिंचाई विभाग में कानूनगो थे। मूलरूप से गांव रिठाल के रहने वाले अनूप का परिवार काफी समय से शहर में ही रहता है। अनूप शुक्रवार सुबह अपनी कार से सांपला ड्यूटी पर जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। लेकिन वे ऑफिस नहीं पहुंचे। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उनका मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने उनके परिचित और रिश्तेदारों के घर फोन करके पता लगाया, मगर यहां भी अनूप का कोई सुराग नहीं लगा। 

शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को किसी ने सूचना दी कि लाढ़ौत रोड पर एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर एक व्यक्ति का शव था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने कार खोलने का प्रयास किया लेकिन कार अंदर से लॉक होने के कारण खिड़की नहीं खुली। बाद में जैसे तैसे करके पुलिस ने कार का लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला। कुछ देर बाद शव की पहचान अनूप के रूप में हुई। फिर पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। 
विज्ञापन


कानूनगो की कार से मिली शराब की बोतल
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उनकी कार की तलाशी ली। जांच में उनकी कार से शराब की दो बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक परिजनों ने मामले में पुलिस को बयान नहीं दिये हैं।

वहीं, प्राथमिक तौर पर पुलिस हत्या या आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि कानूनगो की किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी। साथ ही उनके परिजनों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें