फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रिश्तों का कत्ल... रोहतक में नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो सेवानिवृत्त एसआई के बेटे ने मां का गला काटा

Tue, 16 Jan 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जब महिला छोटे बेटे का फोन नहीं उठा पाई तो पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो खून से लथपथ पड़ी मिली। उसके गले पर तेजधार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में थाना अर्बन एस्टेट इलाके में नशे के लिए एक युवक ने अपनी मां का गला काट डाला। सेवानिवृत्त एसआई के बेटे ने नशे के लिए रुपये नहीं मिलने पर तेजधार हथियार से मां के गले पर एक नहीं तीन वार किए हैं। देर रात वारदात को अंजाम देने क बाद से युवक लापता है। मंगलवार दोपहर तीन बजे बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि उत्तम विहार कॉलोनी में महिला की हत्या हो गई है। पुलिस इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला की पहचान सेवानिवृत्त एसआई रणबीर की पत्नी सुनीता के रूप में हुई। वह अपने छोटे बेटे अश्वनी के साथ यहां किराए के मकान में रह रही थी। जबकि पिता रणबीर अपने बड़े बेटे अनिरुद्ध के साथ भिवानी शिक्षा बोर्ड के क्वार्टर में रहता है।

यहां अनिरुद्ध की पत्नी नौकरी करती है। पुलिस को सुनीता का शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिला। उसके गले पर तेजधार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। आराेपी बेटा मौके से फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि नशे के आदी अश्वनी की मां सुनीता से कहासुनी हुई थी। वह अपनी लत पूरी करने के लिए मां से रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने देर रात वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद से उसका कोई अतापता नहीं है।

इधर, भिवानी में रहने वाले अनिरुद्ध ने मंगलवार को अपनी मां सुनीता को फोन किया। इसका कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने दोपहर तक कई बार फोन किया। मां का जवाब नहीं मिलने पर उसने अपने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने उनके घर जाकर देखा तो उसकी मां मृत मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। अनिरुद्ध का कहना है कि उसका छोटा भाई अश्वनी नशे का आदि है। वह रोज नशा करके घर आता है।
 
पुलिस को महिला की हत्या की सूचना मिली थी। अनिरुद्ध के बयान पर अश्वनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। -निरीक्षक सत्यपाल सिंह, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें