छात्राओं ने मामले को बताया कॉलेज को बदनाम करने की साजिश
- फोटो : demo pic
ब्राह्मणवास के गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कालेज की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया तो अन्य छात्राएं उसके विरोध में उतर आईं। अन्य छात्राओं ने इस कॉलेज को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने सदर थाने में दर्ज केस दर्ज को निरस्त करने की मांग की है।
पूरे मामले में बृहस्पतिवार को बीएएमएस की छात्राओं ने मंथन किया। छात्राओं का कहना है कि मामला फीस संबंधी है। कालेज को बदनाम करने के लिए आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी है, कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हो पाए थे। सदर पुलिस में दी गई शिकायत जैसा कुछ नहीं है। कालेज की अन्य छात्राओं का कहना है कि वे इस बारे में डीजीपी को भी पत्र लिखेंगी। इस दौरान प्राचार्य चंद्र पांडेय ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी।
यह है मामला
गौरतलब है कि बीएएमएस की एक छात्रा ने सदर पुलिस और डीजीपी को शिकायत पत्र भेजा था कि कालेज की वार्डन और तीन छात्राओं ने उसे बंधक बनाए रखा। आरोप यह भी था कि वार्डन और अन्य छात्राएं उसे यौन संबंध बनाने का दबाव बना रही हैं।