फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: स्कूटी सवार रिटौली के बिजेंद्र की कार की टक्कर में मौत, घसीटते ले गया कार चालक, कंधे से अलग हुआ हाथ

Tue, 25 Oct 2022 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

व्यक्ति दिवाली पर बुआ के घर रुड़की मिठाई देने जा रहा था। हादसे में घायल ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बलियाना व भालौठ के बीच सोनीपत रोड पर घटना हुई। मृतक रिटौली गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव से स्कूटी पर बुआ के घर रुड़की गांव में दिवाली पर मिठाई देने जा रहे 46 वर्षीय व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में रिटौली निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। इस संबंध में कार चालक भालौठ गांव निवासी अमित के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव निवासी पिंटु ने दी शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़ा भाई बिजेंद्र 10 साल से खेड़ी साध निवासी संदीप के पास केबल का काम करता था। दिवाली से एक दिन पहले वह खेड़ी साध आया हुआ था। बिजेंद्र बुआ के घर रुड़की गांव में मिठाई देने जा रहा था। शाम को करीब चार बजे बलियाना माइनर से होते हुए भालौठ के पास पहुंचे।

भालौठ की तरफ से एक युवक तेज गति से कार चलाते हुए आया और बिजेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। साथ ही दूर तक घसीटते हुए ले गया। इससे बिजेंद्र का दाहिने कंधे से हाथ अलग हो गया। साथ ही दूसरे हाथ व पैर पर भी चोटें आई। चालक भालौठ निवासी अमित कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से बिजेंद्र को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें