फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर सेल्समैन की हत्या, दो सगे भाइयों और मां पर केस दर्ज

Wed, 30 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
मृ‌तक के परिजनों से बा‌तचीत करते डीएसपी शमशेर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 26 दिन में 6 हत्याओं ने पुलिस की नाकामी बताने के लिए काफी हैं। शनिवार रात को गांधी कैंप में हत्या के बाद सोमवार रात को कलानौर के रेलवे रोड पर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक 32 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया। सेल्समैन राजेश की चाकू और फरसे से गोदकर हत्या कर दी गई जबकि उसका भांजा चेतन बदमाशों से जान बचाकर भाग गया। सूचना के बावजूद पुलिस रातभर न तो वारदातस्थल पर पहुंची और न ही मृतक के परिवार की सुध ली।
विज्ञापन


हत्या के 8 घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस पीजीआई पहुंची तो परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा। पुलिस का विरोध करते हुए परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पीजीआई इमरजेंसी के सामने आधे घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा किया। डीएसपी शमशेर सिंह ने परिजनों से बातचीत उन्हें पोस्टमार्टम के लिए तैयार किया।

कलानौर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे सीआईए में पूछताछ की जा रही है। कलानौर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी सगे भाई रोहित और नितिन के साथ ही उनकी मां पर केस दर्ज किया गया है। इन तीनों के अलावा कलानौर निवासी सुखा समेत अन्य पर भी केस दर्ज किया गया है। मंगलवार देररात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई थी।
विज्ञापन


पांच दिन पहले हुए झगड़े ने ले ली जान
मृतक के भांजे चेतन का कहना है कि पांच दिन पहले उनका आरोपी पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। चेतन के अनुसार राजेश की गली के बाहर ही झगड़ा हुआ था और विवाद किसी लड़की को लेकर छिड़ा था। चेतन और राजेश की आरोपियों से हाथापाई भी हुई थी। फिर बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। इसी झगड़े की रंजिश में राजेश की हत्या कर दी गई।

बकौल चेतन- 8 घंटे बाद पहुंची पुलिस 
बदमाशों से जान बचाकर भागे चेतन ने पुलिस की पोल खोल दी। चेतन ने बताया कि उन्होंने वारदात के बाद रात करीब 12 बजक र 22 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी थी। कलानौर थाना पुलिस ने चेतन के पास फोन करके कहा कि वे कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस पैर पसार कर सो गई। न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही सिविल अस्पताल में। रातभर राजेश को लेकर भटकते रहे परिजनों से पुलिस ने एक बार भी  बात करना जरूरी नहीं समझा। सुबह करीब आठ बजे पुलिस सीधा कागजी  पड़ताल करने पीजीआई पहुंची। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें